बागपत। विपुल जैन
लाॅक डाउन की वजह से पूरा देश बंद है, जिस कारण गरीब व दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमजद अंसारी व जिला अध्यक्ष फिरोज खान आगे आए हैं। उनके द्वारा डोर टू डोर जाकर गरीबों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने अमीनगर सराय में घर-घर जाकर गरीबो को आटा, दाल, चावल, चीनी व तेल आदि राशन के सामानों का वितरण किया। इस मौके पर फिरोज खान ने कहा कि वह गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी को भी भूखे नहीं सोने दिया जाएगा। कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में सभी लोगों को आगे आकर एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर अरशद, आमिल, शमिर शैफी एडवोकेट आदि थे।
If you have any doubts, please let me know