बागपत। विपुल जैन
बागपत के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने बागपत लोकसभा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संवाद किया और उनका हालचाल पूछा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के बागपत युवा जिला अध्यक्ष सन्नी गुप्ता ने उन्हें व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया और दिल्ली आने-जाने वालों के लिए पास के बारे में बात की। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने आश्वासन दिया है कि वह डीएम साहब से बात करके जल्द से जल्द व्यापारियों की इस समस्या का समाधान कराएंगे और दुकानों के खुलने व बंद होने का टाइम भी फिक्स कराया जाएगा। साथ ही डॉक्टर सतपाल सिंह ने उनसे उनके परिवार,पड़ोस व कस्बा खेकड़ा के बारे में भी जानकारी ली।
If you have any doubts, please let me know