बागपत। विपुल जैन
बागपत के विधानसभा क्षेत्र छपरौली से भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान ने लॉकडाउन के चलते दूरभाष एवं वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से क्षेत्रीय जनता व किसानो की समस्याओ को सुना।
क्षेत्रीय किसानो ने उन्हें बताया कि अपनी किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने मे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ज़्यादातर किसान अभी तक किसान सम्मान निधि योजना से वंचित है और कुछ किसानो को किसान सम्मान निधि की प्रथम किस्त ही प्राप्त हुई है। उसके बाद उन्हे इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जिससे क्षेत्रीय किसानो को लॉक डाउन के चलते अपनी आजीविका चलाने और घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने मे काफी असुविधाओ का सामना करना पड रहा है। इस संबंध मे विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी बागपत से दूरभाष एवं पत्रांक द्वारा वार्ता करते हुए वंचित किसानो को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। जिससे इस संकट की घड़ी मे गरीब किसानो को कुछ राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए जल्द ही जरूरतमंद किसानो को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।
If you have any doubts, please let me know