रालोद नेता के भाई के निधन पर जताया दुख । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ओमवीर ढाका ने रालोद नेता बच्चू सिंह राणा के भाई के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

धनोरा सिल्वरनगर गांव के रहने वाले रालोद नेता बच्चू सिंह राणा के भाई गजेंद्र सिंह राणा की बिजनोर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बिजनोर कोतवाली में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। ओमवीर ढाका ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त राष्ट्रीय लोक दल परिवार उनके साथ है। उधर, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी गजेंद्र सिंह राणा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र सिंह राणा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top