बागपत। विपुल जैन
रटोल के क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी जानू भाई ने समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया।
उन्होंने गांव के गली-मोहल्लो में जा-जाकर लोगों को दाल, चावल, चीनी, आटा, तेल आदि का वितरण किया। उनके इस कार्य की समाज के सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। उधर, जानू भाई ने कहा कि इस समय देश पर विपदा का माहौल चल रहा है। ऐसे में समाज के सभी संपन्न परिवारों को गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि यह ऐसे कार्य हैं, जिनके द्वारा अल्लाह के द्वार तक पहुंचा जा सकता है। कहा कि वह आगे भी समाज हित के लिए कार्य करते रहेंगे। किसी भी गरीब व्यक्ति को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी से कोरोना वायरस को हराने के लिए लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने की बात कही। कहा कि सभी लोग अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टेंस का खास तौर पर ध्यान रखें।
If you have any doubts, please let me know