कोरोना से लड़ने के लिए चारू प्रज्ञा ने की डीएम को सामग्री भेंट । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की पुत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता चारु प्रज्ञा ने एक बार पुनः कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई को और मज़बूती से लड़ने के लिए कुछ सामग्री डीएम बागपत शकुंतला गौतम को सोपी।
चारु प्रज्ञा द्वारा फ़ुल फ़ेस शील्ड, सेनेटाइजर, रीयूज़ करने वाले मास्क, जोड़ी दस्ताने व पीपीई किट सौंपी। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में यह महत्वपूर्ण है कि हम सब मिलकर हमारे कोरोना योद्धाओं के साथ पूरी ताक़त के साथ खड़े हो। इस लड़ाई की अग्रिम पंक्ति में तैनात हमारे कोरोना योद्धाओं की मेहनत व परिश्रम से देश जीतेगा और कोरोना हारेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top