डिग्री कॉलेज में प्रवासी मजदूरों को कराया भोजन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के सम्राट पृथ्वी राज डिग्री कॉलेज में समाज सेवी हाजी निजात खान व हाजी शकील शाह ने प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया। साथ ही बागपत निवासी चार लोगों की मेडिकल जांच करवाई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें उनके घर पर भिजवाया गया। 
जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सकों व समाजसेवी लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उनकी लंबी आयु होने की कामना की। साथ ही उन्हें अपने घर पर भी 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन रहने की बात कही गई। प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने समाजसेवी हाजी निजात खान के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि हाजी निजात खान जमातियो की पूरे तन, मन से सेवा कर रहे है। इसके अलावा समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों को भी राशन का वितरण किया जा रहा है। सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर इस तरह के पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top