किसानों का कृषि ऋण एवं बिजली का बिल माफ किया जाए । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बिनोली में हुई बैठक में केंद्र सरकार से किसानों का कृषि ऋण व बिजली का बिल माफ करने की मांग की गई। वही सरकार द्वारा घोषित पैकेज में किसानों के लिए कुछ नहीं करने का भी आरोप लगाया गया।
बैठक में रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि किसान व मजदूरों को आर्थिक पैकेज का लाभ नही मिल रहा है और न ही राशन कार्ड धारकों को राशन मिल पा रहा है। जनपद में कई गांव ऐसे है जहाँ मार्च व अप्रैल में बने राशन कार्ड धारकों को भी राशन नहीं मिल पाया है। सरकार ने आर्थिक पैकेज के द्वारा केवल पूंजीपतियों के हित साधने का कार्य किया है। आर्थिक पैकेज में आम जनता व किसान व मजदूर को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण किसान, गरीब व मजदूर आर्थिक रूप से टूट गया है। कहा कि सरकार गरीब, मजदूर व किसानों के खातों में सीधे धनराशि भेजने का कार्य करें। 
शासन और प्रशासन बकाया गन्ना भुगतान कराने में विफल हो गया है। जबकि कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते गन्ने का भुगतान बहुत जल्दी होना चाहिए। अध्यक्षता श्रीपाल धामा ने की। बैठक में गुलबीर सिंह, ब्रजमोहन, देवेंद्र सिंह, विनय धामा, नीटू, सुनील धामा,
कुलबीर धामा, गुलवीर धामा,  वरुण धामा, सुशील धामा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top