बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी के चलते जहां आज लोग अपने घर में बंद होकर इसे अपनी सुरक्षा कर रहे हैं, वहीं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपनी जान की परवाह न कर दैनिक मजदूरों के बीच में रहकर प्रतिदिन उनके खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे है।
आज इंसानियत की सेवा में सबसे बड़ा कदम उठाते हुए इन कोरोना योद्धाओ ने 11 प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेज कर उनको अपने परिवार से मिलाकर एक मिसाल पेश की। कोरोना की इस विश्व व्यापी महामारी के चलते आज लोक डाउन चलते हुए 53 वा दिन है। शुरू से लेकर आज तक डेरा सच्चा सौदा के बड़ौत,धनोरा व जोनमाना ब्लॉक के सभी प्रमुख सेवादार, शाह सतनाम सिंह जी, ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के तत्वावधान में ,तन- मन व धन से लगातार जरूरतमंद, असहाय प्रवासी श्रमिको के साथ-साथ स्थानीय झुग्गी झोपडी में रहने वाले 250 अति गरीब लोगो को प्रतिदिन खाने की पूर्ति व ड्यूटी पर तैनात सभी कोरोना योद्धाओ जैसे पुलिस व सफाई कर्मियो को नियमित रूप से ठंडे पानी की बोतल के साथ केले व बिस्कुट का वितरण कर रहे है। लेकिन प्रवासी मजदूरों का घर न जाने का दुख सभी सेवादारो को सता रहा है। वे लगातार उन्हें उनके घर भेजने का प्रयास कर रहे है। आखिरकार उनका प्रयास रंग ला रहा है और बडौत एसडीएम दुर्गेश मिश्र के सहयोग से डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक बड़ौत , जोनमाना व धनोरा के सेवादारो ने गोरखपुर के लगभग 11 लोगो को दो माह का राशन देकर और एक गाड़ी की व्यवस्था कर सेवादारो ने उन्हें उनके घर भिजवाया। स्थानीय समाज के लोगों ने इस अनुपम व जनहित कार्य के लिए डेरा प्रमुख संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा व उनके सेवादारो का धन्यवाद अदा किया। इस मौके पर सेवादार महेश पंवार इंसा, राजेन्द्र शर्मा, सबरचंद इंसा, मुकेश उपाध्याय इंसा, डॉ राजपाल इंसा, डॉ सतीश इंसा, सतपाल इंसा, मनोज इंसा, मास्टर जितेंद्र इंसा, डॉ रवि इंसा, सागर इंसा, तरुण इंसा, राजीव इंसा , धर्मपाल इंसा, राजू इंसा व मास्टर रामधन इंसा आदि मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know