बागपत। विपुल जैन
आज पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये है, ऐसे में बागपत की जिला कमांडेंट होमगार्ड व उनके पति अपने दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। उनके इन कार्यों की हर कोई तारीफ कर रहा है।
नीता भारतीया बागपत में जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर तैनात है, जबकि उनके पति डॉ नीरज वर्मा एमडी केजीएमयू लखनऊ के कोरोना वार्ड में कार्यरत है। दोनों पति- पत्नी मिलकर कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को हराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। एक तरफ जहां नीता भारतीया द्वारा जगह-जगह अस्पताल व क्वॉरेंटाइन सेंटरो के बाहर जाकर होमगार्डों को चेक किया जाता है,
वही उनके पति लखनऊ के केजीएमयू में मरीजो को व अन्य लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए उन्हें जागरूक कर रहे हैं। उनके द्वारा बताया जाता है कि वह दिन में कई-कई बार अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोये तथा सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। हा घर से बाहर निकलते समय मुंह पर हमेशा मास्क लगाकर रखें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
If you have any doubts, please let me know