लाचार पशुओं की सेवा में जुटे संयम अग्रवाल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नर सेवा नारायण सेवा समिति के बैनर तले युवा समाजसेवी संयम अग्रवाल लॉक डाउन में लाचार व असहाय पशुओं की सेवा में पूरी जी-जान के साथ जुटे हुए हैं, जिसको लेकर समाज का हर कोई व्यक्ति उनके कार्यों की प्रशंसा कर रहा है। 

अपनी टीम के साथ मिलकर वह जहां हर रोज समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण करते हैं, वही उनके द्वारा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं का भी खास ध्यान रखा जाता है। पशुओं को वह हर रोज चोकर व कुट्टी डालकर उनका पेट भरते हैं। साथ ही पशुओं के बीमार होने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाकर उनका इलाज भी कराया जाता है। संयम अग्रवाल का कहना है कि ऐसा करने पर उनके दिल को काफी सुकून मिलता है और यही इंसानियत का फर्ज भी है। सभी को लॉक डाउन के समय समाज के गरीब लोगों व सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर आकाश कंसल, विकास शर्मा, आशीष जैन, उमंग गोयल, दीपांशु गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top