समय बाध्यता के साथ खुलवाई जाये टटीरी में दुकाने : अंकुर पंडित | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश व्यापार संघ के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के महामंत्री अंकुर पंडित ने प्रशासन से टटीरी में समय बाध्यता के साथ दुकाने खुलवाने की मांग की। 
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे व्यापारी समाज ने अपने काम-धंधे बंद कर अपने कर्मचारी और समाज के जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न आदि जरूरतें उपलब्ध कराते हुए लॉक डाउन का पूरी तरह पालन किया। मगर अब मध्यमवर्गीय व्यापारी टूट चुका है और उसके सामने भी रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। इसलिए यह जरूरी है कि सभी तरह के व्यापार और उद्योग को सुचारू करने के लिए तीन-तीन घंटे की समय बाध्यता के साथ वार्ड वाइज और अलग-अलग उत्पादों के अनुसार सुबह 6 बजे से रात को 9 बजे तक खोला जाए। जिससे सभी व्यापारी एवं ग्राहकों की आवश्यकताओ को पूरा किया जा सके और भीड़ को भी बांट कर नियंत्रण में किया जा सके। कहा कि इस नियम के लागू होने से भीड़ स्वत ही नियंत्रण में रहेगी। साथ ही सोशल डिस्टेंस भी बना रहेगा और सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top