झूठ बोलकर चुनाव जीतने वालों‌ को जनता सिखायेगी सबक: सुनील राणा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत | विपुल जैन
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता  सुनील राणा ने कहा कि वह इस बार लोगों के आग्रह पर ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए उन्हें गांव के हर वर्ग के व्यक्ति का समर्थन मिल रहा है। 
उन्होंने बताया  कि वह चुनाव मैदान में इसलिये उतरेंगे क्योंकि कुछ प्रधानों ने चुनाव के वक्त गांव की बोली भाली जनता से किए थे, वह आज तक उन वायदों को पूरा नही कर पाये। उनकी प्राथमिकता गांव में बैंक की स्थापना व एटीएम लगवाना है। ताकि ग्रामीणों को परेशानी ना उठानी पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि अगर महिला सीट आती है तो वे अपनी पुत्री पारुल राणा को चुनाव मैदान में उतारेंगे। उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं, जिनकी पोस्टिंग गांव में ही नंबर दो स्कूल में है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोकडाउन लगा है। इसलिए उनकी जनता से अपील है कि वह अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करें, ताकि कोरोना वायरस को हराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top