बागपत। विपुल जैन
जिला बार एसोसिएशन बागपत के पूर्व अध्यक्ष एवं लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर एडवोकेट की माता बिरमो देवी का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ गई। उनके पैतृक गांव कासिमपुर खेड़ी में शुक्रवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुछ चुनिंदा लोग ही उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। बिरमा देवी मोदी भक्त एवं समाज सेविका के रूप में जानी जाती थी। इस मौके पर चंदशेखर त्यागी एडवोकेट, उमेश चौहान, सतीश ढाका, अनुज प्रधान, जसपाल राणा आदि मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know