बाजार में आने वाले लोगों को किया मास्क का वितरण | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के सौजन्य से सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करते हुए सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए बाजार खोला गया। 
इस दौरान बाजार के दोनों रास्तों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क बांटे गए। बाजार खुलने तक व्यापारी नेता बाजार में बराबर व्यवस्था को संभाले रहे तथा बाइकों को बाजार से बाहर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। उन्हें केवल पैदल ही बाजार में आने दिया गया। सभी ने व्यवस्था की सराहना की और आगे भी भविष्य में सहयोग देने का वचन दिया। अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने सहयोग के लिए सभी व्यापारियों एवं पुलिस कर्मियों  का धन्यवाद अदा किया। इस व्यवस्था में चौकी प्रभारी सचिन कुमार, हरेंद्र, सुरेंद्र एवं सभी चौकी स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मंत्री आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष श्रेयांश जैन, संगठन मंत्री पंकज गुप्ता, संयुक्त मंत्री दीपक गोयल एवं पूर्व सभासद पवन शर्मा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top