बागपत। विपुल जैन
काेराेना से बचाव के मद्देनजर लाॅक डाउन चल रहा है। लाॅक डाउन के दाैरान एेसे भी काेराेना याैद्धाअाें की कमी नहीं है, जाे परिजनाें से दूर रहकर काेराेना पाॅजिटीव मरीजाें की सेवा में जुटे हुए है।
जी हां, हम बात कर रहे है खेकड़ा में बनाएं गए काेविड-19 एल-1 अस्पताल में तैनात डा. मनीष त्यागी की। वह पिछले डेढ़ माह से काेराेना याैद्धा बनकर मरीजो की सेवा में जुटे है। एक माह तक जहां उन्होंने बार्डर माेबाइल स्क्रीनिंग टीम में शामिल हाेकर बाहरी प्रदेशाें से अाने वाले लाेगाें की स्वास्थ्य जांच में अहम भूमिका निभाई, वही अब वह काेविड-19 एल-1 अस्पताल में काेराेना पाॅजिटीव मरीजो की दिन-रात दिन सेवा में जुटे है। मरीजो की सेवा के कारण वह घर पर भी नहीं जा पा रहे है। वीडियो काॅल के माध्यम से ही वह परिजनाें से बात करते है। परिजन भी उनका हाैंसला बढ़ा रहे है।पहले से ही उनके अंदर सेवा भाव का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुअा है। हर कोई उनके इस जज्बे को सलाम कर रहा है। कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखरेख व सेवा करने में मन को जो संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कहा कि लगातार मरीजों की सेवा जारी रहेगी और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत व परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
If you have any doubts, please let me know