किसानों को उनके हक व अधिकार दिलाने को लडी ताउम्र लडाई
एक आवाज पर इकट्ठा हो जाती थी लाखों किसानों की भीड़
बागपत। विपुल जैन
जिलेभर में किसान मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन बागपत के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने महेन्द्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने किसानों को उनके हक व अधिकार दिलाने के लिए ताउम्र लड़ाई लड़ी। अनेक बड़े धरने-प्रदर्शन, रैलियां व आंदोलन छेड़े और किसानों को उनका हक दिलाया। बताया कि वह एक ऐसी शख्सियत थे, जिनकी एक आवाज पर लाखों किसानों की भीड़ जुट जाया करती थी। उनकी एक हूंकार से सरकारे की चूल्हे हिल जाया करती थी। कई आंदोलन ऐसे थे, जब गोलियां भी चली, लाठीचार्ज भी हुआ और बाबा टिकैत लहूलुहान भी हुए, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं तोड़ी। वह हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहे। कहा कि किसानों के लिए उनके द्वारा किये गये कार्य कभी भूलाये नहीं जाएंगे।
If you have any doubts, please let me know