यातायात के साधन न होने से पैदल यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूर
खाने-पीने से लेकर ठहरने तक के किये जा रहे है सब इंतजाम
बागपत। विपुल जैन
कोरोना संक्रमण को लेकर लाॅक डाउन की वजह से यातायात सेवा ठप पड़ी है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ रहा है। यातायात के साधन न होने के चलते वह पैदल ही अपने गणतव्य पर पहुंच रहे हैं। ऐसे मजदूरों की सेवा के लिए समाज सेवी लोग आगे आ रहे हैं।
नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव एवं समाज सेवी देवेन्द्र धामा ने लुधियाना से पैदल पद यात्रा करते हुए हिमोती दमोह मध्य प्रदेश जा रहे प्रवासी मजदूरों को सांकरौद गांव के शिव मंदिर में ठहराया और उनके खाने-पीने की सभी व्यवस्थाएं कराई। इसमें एक महिला पूजा आठ माह की गर्भवती थी। इसके अलावा गांव में एकादशी पर लगे मेले में आये लोगों पर आने-जाने का किराया नहीं था। उन्हें भी किराया देकर समाज सेवी देवेन्द्र धामा ने उनकी आर्थिक मदद की। प्रवासी मजदूरों की मदद में गांव के रहने वाले रविन्द्र कुमार भी मदद कर रहे हैं। सभी लोगों द्वारा उनके कार्यों की प्रशंसा की जा रही है।
If you have any doubts, please let me know