श्रमिक कल्याण आयोग मजदूरों के हित में : ओमकार गुप्ता । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
एन्टी करप्सन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण आयोग बनाने की घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही इसे अब तक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। 
डॉ ओमकार गुप्ता ने कहा कि लॉक डाऊन के बाद मजदूरों की किसी भी प्रदेश की सरकार ने कोई सुध नहीं ली। मजदूर, जो जिस राज्य में था, उस राज्य ने मजदूरों के हित में उनकी रोटी और भूख शांत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये। जिसका परिणाम यह हुआ कि मजदूरों के सामने उनके जीवन का संकट खडा हो गया। तब मजदूरों ने हर हाल में अपने घर वापिस जाने का निर्णय लिया।
बताया कि उन्होंने मजदूरों की इस दयनीय स्थिति को देखते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियो की सेवा में मांग पत्र दिया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से आज तक किसी भी प्रदेश की सरकार ने मजदूरों के हित में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बताया कि एन्टी करप्सन मूवमेंट द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिक कल्याण आयोग बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने योगी जी द्वारा  श्रमिकों के हित में श्रमिक कल्याण आयोग बनाने के निर्णय को सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top