कोविड 19 में किये गये कार्यों की सराहना की
समाज के दीन-हीन लोगों की करते रहेंगे सेवा
बागपत। विपुल जैन
कुरैशी व पठान समाज के सम्मानित लोगों ने प्रमुख समाज सेवी हाजी निजात खान को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि निजात खान ने जिस तरह कोविड 19 में समाज के गरीब, जरूरतमंद, निर्धन, असहाय व तबलीगी जमाती लोगों की तन, मन व धन से सेवा की है, उसके लिए वह हमेशा शुक्र गुजार रहेंगे। निजात खान ने कहा कि जब भी कोम व समाज को उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह चोबीस घंटे उनके साथ खड़े दिखाई मिलेंगे। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला जाएगा। कहा कि जिस तरह कुरैशी व पठान समाज के लोगों ने उनकी हौंसला अफजाई की, उन्हें सम्मान दिया, वह उनके लिए आगे बढ़ने का एक प्रशस्त प्रमाण-पत्र है। कहा कि आगे वह समाज के दीन-हीन लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहेंगे।
If you have any doubts, please let me know