बागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव कोरोना काल में शुरू से ही निरंतर गरीब, मज़दूरों अथवा जीव-जंतुओं का पूरा ध्यान रख रहें हैं। उसी मदद के कार्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी को घर से बाहर रहने पर मजबूर होते नहीं देखा सकते।
कहा कि बागपत अथवा उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद का यदि कोई व्यक्ति मुम्बई मे फँसा है तो वह उनसे सम्पर्क करें। वह उसे अपने खर्चे पर वापस लाएंगे और उसका हर तरह से सहयोग किया जाएगा। बताया कि उनका संगठन दीपक यादव यूथ बिग्रेड मुखिया यादव के नेतृत्व में निरंतर गरीब, मज़दूरों की घर- घर जाकर मदद करने का काम कर रहा है।
वहीं मुखिया यादव ने बागपत की जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं की लिस्ट बना लो जो सिर्फ चुनाव के समय ही आपके गाँवों अथवा शहरों में वोट माँगने आते हैं। कहा कि ऐसे नेता चुने जो हर दुख-दर्द में तुम्हारे साथ खड़ा दिखाई दे। सिर्फ चुनाव के समय वोट लेने आने वालो का पूरी तरह बहिष्कार करो।
If you have any doubts, please let me know