बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बागपत नगर के स्वयसेवकों ने कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारियो को फूल माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया।
इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री विपिन रुहेला ने कहा कि कोविड 19 की इस वैश्विक महामारी के खिलाफ सफाई कर्मचारी कोरोना योद्धा के रूप में जी जान से जुटे हुए हैं। सभी को मिलकर उनका सम्मान करना चाहिए। इस दौरान सुदेश,नवीन, प्रवीन,सीमा देवी,बबली देवी,लता देवी आदि सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान करने वालो में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघचालक प्रकाश राणा, जिला बौद्धिक प्रमुख गजेन्द्र आचार्य, नगर कार्यवाह प्रवीण सोम, रजत उपाध्याय,रिंकी सैनी,आंनद शर्मा,सतीश रूहेला,सतेंद्र शर्मा, परविंदर आदि थे।
If you have any doubts, please let me know