धर्म जागरण ने लिया जन-जन तक मदद पहुचने का संकल्प । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना दौर में आज धर्म जागरण समन्वय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भोजन के पैकेट वितरित किए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने प्रातः भोजन बनाकर गरीब बस्तियों, घुमंतू एवं आने जाने वाले वाहनों के ड्राइवर व कंडक्टर को भोजन का वितरण किया। साथ ही कल शाम स्वयंसेवको ने गिलोय, लोंग, इलायची आदि का काढ़ा आम जन को वितरण किया। स्वयंसेवक मानव सेवा हेतु सम्पूर्ण जिले में सेवा कार्य में लगे हुए हैं।
कोरोना वैश्विक महामारी में स्वयंसेवको ने आम-जन को इसके बचाव के उपाय भी बताए। धर्मजागरण के जिला संयोजक डॉ मनोज बिश्नोई के नेतृत्व में प्रतिदिन लगभग 350 पैकेट लगातार भोजन का वितरण किया जा रहा हैं। बडौत नगर के साथ साथ सम्पूर्ण जिले में स्वयंसेवको द्वारा सेवा कार्य किये जा रहे हैं । सेवा कार्य में राज कुमार तोमर  प्रलेखन प्रमुख,रविन्दर राणा निधि प्रमुख,धन प्रकाश शर्मा,आशुतोष तोमर, अतुल गुप्ता नगर सह संयोजक,तेजपाल नगर सेवा प्रमुख, अनुज दीक्षित, पंकज अगस्तय,रामपाल सिंह, मनोज चौधरी व अरुण फौजी लगे हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top