बागपत। विपुल जैन
समाजसेवी मनीष विश्वकर्मा एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा और मन्दिर , मस्जिद , गुरुद्वारा व चर्च सहित सभी धर्मों के उपासना स्थलों को खोले जाने की मांग की।
मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी धर्मों के लोग निवास करते है। यहाँ लॉक डाउन- 4 के दौरान सामान्य नागरिकों को कई प्रकार की छूट प्रदान की गयी है। जनता की सुविधाओं के लिए बहुत से बाजार, शॉपिंग सेंटर खोल दिये गये हैं तथा रेल, हवाई जहाज , सार्वजनिक परिवहन टैक्सी, रिक्शा, कार आदि के संचालन पर भी छूट प्रदान की गयी है। यहाँ तक की शराब की दुकाने भी खोल दी गयी हैं। यदि यह सब खोले जा सकते हैं तो मन्दिर , मस्जिद, गुरुद्वारा एवं चर्च क्यों नही। यह सभी स्थल सभी धर्मों के अनुयायियों की आस्था से जुड़े हुए है। इनके खोले जाने से लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धर्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा दिये जाने वाले चढ़ावे व दान पर निर्भर रहने वाले धर्म गरुओ का भी गुजारा हो सकेगा। कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क सहित सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुये उपासना स्थलों को अविलंब खोले जाने के निर्देश पारित करने की मांग की।
If you have any doubts, please let me know