योगेश जिंदल वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार आहुजा एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रिंस कंसल ने संरक्षक मुकेश जैन एवं क्षेत्रीय मंत्री अतुल जैन की संस्तुति पर एवं मेरठ मंडल प्रभारी मोहन वेदी के अनुमोदन पर बड़ौत निवासी डॉ योगेश जिंदल को संगठन के बागपत जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
साथ ही आशा व्यक्त की कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से जिले में संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और उसमें नहीं जान आएगी। उधर, डॉक्टर योगेश जिंदल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह कड़ाई से पालन करेंगे। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top