कोरोना मुक्ति के लिए हवनकुंड में दी आहुतिया | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अंतरराष्ट्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रव्यापी कोरोना महामारी से व्याप्त विश्व एवं राष्ट्र को कोरोना वायरस मुक्त करने के लिए रविवार को घर-घर में हवन का आयोजन किया गया। 
इसी श्रंखला में बागपत के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में  समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने अपने आवास पर अपने परिवार के साथ हवन किया और विश्व को कोरोना मुक्त बनाने के लिए विशेष आहुतिया दी। साथ ही परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि प्रभु मानव मात्र को कोरोना मुक्त कर मानव जीवन की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि यज्ञ से प्राणी मात्र के जीवन की रक्षा होती है। यज्ञ से प्राणवायु की वृद्धि होती है और सभी दूषित जीवाणु मृत प्राय हो जाते हैं। कहा कि आज पूरे देश में लाखों परिवारों में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिससे निश्चित ही वातावरण शुद्ध होगा और कोरोना महामारी से लड़ने में देश सक्षम होगा। कहा कि सभी परिवारों को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए।  यज्ञ में रुकमणी देवी, संतोष गुप्ता, केशव जिंदल एवं पंकज गुप्ता ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top