समाज का प्रहरी होता है पत्रकार : गुलिस्ता मुमताज | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एमजीएस अल अमन स्कूल पांची की प्रधानाचार्य एवं गैलेक्सी शिक्षा प्रसार समिति की सचिव गुलिस्ता मुमताज ने सभी पत्रकार बंधुओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  
गुलिस्ता मुमताज ने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक देश का चौथा स्तम्भ मीडिया है। मीडिया ही समाज का वह आईना होता है, जिसके सहारे हम देश व दुनिया में हो रही किसी भी प्रकार की हलचल को जान या समझ पाते है। जहां मीडिया हमारे हितों का प्रहरी है, वही प्रेस की स्वतंत्रता भी एक मौलिक जरूरत है। जनता तक शुद्ध जानकारी पहुंचाकर उन्हें जागरूक करने का काम कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में मीडिया का अहम योगदान होता है। कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने सभी प्रेस कर्मचारियों और संस्थाओं की स्वतंत्रता का समर्थन करती है। उम्मीद है कि उनकी कलम हमेशा सही और सच का हाल लिखती रहेंगी। साथ ही यह भी कहा कि आज जहां कोरोना संक्रमण को लेकर देश में लॉक डाउन चल रहा है। लोग अपने घरों में कैद हैं, ऐसे समय में भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन कर रहे हैं। उनके द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में दिन-रात मेहनत कर पल-पल की सही व सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। सभी लोगों को पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top