बागपत। विपुल जैन
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के आह्वान पर आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्यवीर दल की ओर से कोरोना जैसी महामारी पर काबू पाने के लिए बागपत जिले में आर्य समाज के लोगों ने सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया।
इस मौके पर आर्य वीर दल पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ रवि शास्त्री कहा कि यदि वैदिक संस्कृति को अपनाते हुए लोग घरों में दैनिक यज्ञ करते तो आज मानव मात्र को मुंह पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं होती। कहा कि दुनिया में पृथ्वी पर पहला एवं प्रमाणिक सेनेटाइजर यंत्र यज्ञ है, जिसे पाश्चात्य सभ्यता के चलते लोगों ने विस्मृत कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में बड़े पैमाने पर यज्ञ चलेगा तभी वायरस मरेगा। वातावरण शुद्धि का वैज्ञानिक महाअभियान आर्य समाज के आह्वान पर दुनिया के 200 देशों में एक साथ हर घर यज्ञ घर-घर यज्ञ का कार्यक्रम चला। संपूर्ण देश में करोना के विरुद्ध शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ धीरज, विद्या वाचस्पति आचार्य धनकुमार शास्त्री, आचार्य करण सिंह आर्य आदि विद्वानों ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व में बढ़ते प्रदूषण एवं महामारी का समाधान यज्ञ ही है। यज्ञ करने से विषाणु का खात्मा होता है।
If you have any doubts, please let me know