चरण सिंह के आदर्शों से प्रेरणा ले सभी: ओमवीर । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर सभी ने उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ओमवीर ढाका ने
कहा कि चोधरी चरण सिंह स्वतंत्र भारत में जमीदारी उन्मूलन तथा भूमि सुधारों के लिए अग्रिम पंक्ति के योजना कार थे। उनके जमीदारी उन्मूलन तथा भूमि सुधार कार्यक्रमों पर विचारों से सम्पूर्ण भारत के साधन किसानों को लाभ हुआ था। साथ ही लम्बे समय से देश में चली आ रही सामंती और शोषण की व्यवस्था पर विराम लगा। उनके इन विचारों को धुर वामपंथी विचारकों के साथ-साथ उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा भी सराहा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठिना, अजहर खान, कृष्णपाल गुरुजी, विक्रम पांचाल, अनिरुद्ध शर्मा आदि थे। 


विपुल जैन

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top