चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से किया जाए अलंकृत । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
साकरोद गांव में शुक्रवार को किसान मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। 
इस मौके पर सभी ने उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग पूरी जोर-शोर के साथ उठाई। 
इस मौके पर समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने कहा
कि चौधरी चरण सिंह गांव के गरीब, किसान व मजदूर की आवाज थे। उनका कहना था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव, खलियान व मजदूरों के हाथों से होकर गुजरता है। वह देशभक्त, कुशल प्रशासक, चिंतक, सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन किसान, मजदूर तथा शोषित-पीड़ितो के उत्थान के लिए समर्पित रहा। राष्ट्र निर्माण में चौधरी साहब के अतुलनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किस मौके पर जगपाल, देवेंद्र प्रधान, गजेंद्र,रामपाल, रविंद्र, धर्मेंद्र, हरेंद्र आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top