बागपत। विपुल जैन
दिल्ली- सहारनपुर हाईवे स्थित खेकड़ा में भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के कार्यालय पर किसान मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।
सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने उनके जीवन व्रत पर प्रकाश डाला और देश व समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य गिनाये। बताया कि वह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे और उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन के समय राजनीति में प्रवेश किया। उनका मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। वह किसानों के हितैषी थे। उनके प्रयासों से तैयार जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। जुलाई 1952 को प्रदेश में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को उनका अधिकार मिला। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर तेजपाल सिंह, ओमप्रकाश डोड़वाल, विपिन चौधरी, विनोद धामा, मनोज धामा, एडवोकेट कमल गोस्वामी आदि थे।
विपुल जैन
If you have any doubts, please let me know