बागपत। विपुल जैन
एन्टी करप्सन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा ओमकार गुप्ता ने सोशल मीडिया की निरंकुश स्वतन्त्रता पर चिंता व्यक्त की।
कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जहां अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर गलत सोच रखने वाले एवं नारे लगाने वाले तथाकथित भारतीय रहते हो, वहां यह निरंकुश सोशल मीडिया भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को नुकसान पहुंचाने कुचेष्टा कर सकता है। सोशल मीडिया की जवाबदेही तय हो कि कोई भी वीडियो या समाचार तभी वायरल हो जब सोशल मीडिया स्वयं उस वीडियो और समाचार की सत्यता की पुष्टि कर ले। यदि हमारी सरकार सोशल मीडिया की जवाबदेही शीघ्र ही निश्चित कर देती है, तब देश के बाह्य और आन्तरिक दुश्मन अपने नापाक इरादों में सफल नहीं हो सकेंगे। कहा कि वह भारत सरकार से अपील करते है कि शीघ्र ही सोशल मीडिया की जवाबदेही निश्चित की जाये।
If you have any doubts, please let me know