विधायक ने गन्ने की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
छपरौली से भाजपा के विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। 
सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह लगातार वीडियो कॉल के माध्यम से क्षेत्रीय जनता के बीच है और उनके सुख- दुख में शामिल है। उन्हें क्षेत्र के किसानों से फोन के माध्यम से जानकारी मिली है कि बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल किनौंनी अपने निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिया गया है। मिल के समय से पहले ही बंद हो जाने के कारण किसानों का खेत मे गन्ना अवशेष रह गया है, जिसके कारण क्षेत्रीय किसान गन्ने को लेकर काफी परेशान है। उन्होंने पत्र एवं फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं गन्ना मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए गन्ना मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों के अवशेष गन्ने के समाधान हेतु सभी किसानों का एसबीईसी शुगर मिल मलकपुर द्वारा इंडेंट जारी कराया जाएगा। जिससे सभी किसानों का मलकपुर मिल द्वारा पूरा अवशेष गन्ना लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top