जलभराव को लेकर मोहल्ले के लोगों ने बनाई रणनीति | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
आर्य नगर में जलभराव की समस्या का नहीं हुआ समाधान 
मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का बना खतरा 

बागपत। विपुल जैन 
बागपत के मेरठ रोड स्थित आर्य नगर में जलभराव की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने रणनीति बनाई और जल्द से जल्द समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। 
नगर का आर्य नगर मोहल्ला पूरी तरह यमुना नदी में तब्दील हो गया है। मक्खी-मच्छर पनपने से यहां बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। यहां के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व जन प्रतिनिधि इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। 
यहां के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी नीरज नैन ने बताया कि नगर के मेरठ रोड पर नाले का कोई प्रबंध नहीं है, जिस कारण यहां पर हर समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। घरों का गंदा पानी गलियों में भर रहा है। जलभराव के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्हें मजबूरन अपने घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन कोई भी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि चुनाव के समय तो नेता बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई पलटकर भी नहीं देखता। कहा कि वह इसकी शिकायत डीएम से लेकर सीएम तक से कर चुके है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि यदि जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता तो वह इसको लेकर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। 
इस मौके पर करतार आर्य, देवेंद्र भगत जी, प्रोफेसर सुरेश शर्मा, नीरज नैन, मास्टर अमित भाटी, एडवोकेट यशपाल राणा, विशाल गुप्ता, प्रदीप चौहान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top