हरेंद्र पंवार ने पीएम को भेजा ग्यारह हजार रुपए का चैक | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बली गांव के रहने वाले प्रधान हरेंद्र पंवार फौजी ने भारतीय जूनियर गोल्फ प्लेयर एवं वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए देश पर आई कोरोना की आपदा को देखते हुए ग्यारह हजार रुपये की राशि का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए पीएम को भेजा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में इस समय बड़ी विकट स्थिति खड़ी है। देश में लॉकडाउन होने से अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है। केंद्र सरकार लोगो की सहायता के लिए हर संभव उपाय कर रही है। देशभर में हर जगह से समाज सेवी भी अपनी और से सहायता कर रहे है। हरेंद्र पंवार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी देशवासियों को तन, मन और धन से सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्हें जाति, धर्म व मजहब से ऊपर उठकर देश पर आई इस विपदा की घड़ी में एक साथ खड़ा होना चाहिए। तभी हम इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हरा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top