बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ओमवीर ढाका ने औरैया में हुए सड़क हादसे के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते इस तरह के हादसे हो रहे हैं।
औरैया में ट्रक व कैंटर की भिड़त में 23 मजदूरों की मौत हो गई और 32 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। उन्होंने इस हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। कहा कि सरकार कई बार कह चुकी है कि जो मजदूर जहां पर है, उन्हें उसी स्थान पर रोका जाए, लेकिन सरकार की ठोस नीति न होने के कारण पिछले दो महीने से इस तरह के हादसे घटित हो रहे हैं।
कहा कि प्रवासी मजदूर इस देश की रीढ़ है और देश का विकास इन्हीं मजदूरों के कंधे पर है।
कहा कि पूंजीपतियों ने तो उसी दिन अपनी फैक्ट्रियों के ताले बंद कर दिए थे, जिस दिन देश के अंदर सरकार ने लॉक डाउन घोषित किया था। मेहनतकश मजदूरों को बिना पैसे के उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार के प्रवासी मजदूरों को घर तक छोड़ने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे है। आज देश के लाखों प्रवासी मजदूर बच्चों सहित तपती धूप में सड़कों पर हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तय कर रहे हैं या फिर ट्रकों में पशुओं की तरह अपनी जान जोखिम में डालकर जा रहे है। लेकिन सरकार के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
If you have any doubts, please let me know