प्रधानमंत्री के पैकेज से आम जनमानस का बढ़ा मनोबल : आकाश बंसल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापारी सुरक्षा फोरम बागपत के जिला महासचिव आकाश बंसल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, स्वदेशी का मंत्र वन्दनीय है। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 155 करोड़ देशवासियों का मनोबल बढ़ाते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा से आम जनमानस का मनोबल बढ़ा है। नए आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना के लिए यह पैकेज वरदान के रूप में साबित होगा।
आकाश बंसल ने कहा कि देशभर के किसान मजदूर, कारोबारी, लघु उद्योग व एमएसएमई क्षेत्र में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने से युवाओं पर लघु उद्योग, कुटीर उद्योग के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण के साथ निर्यात करने का अवसर मिलेगा। 20 लाख करोड़ के इस पैकेज में एमएसएमई को जो 20 हजार करोड का सबोर्डिनेट ऋण  दिया, जिससे लगभग दो लाख एमएसएमई को लाभ मिलेगा। इसी के साथ इस पैकेज में लगभग 3 करोड रुपए का कोलेटरल फ्री लोन भी एमएसएमई सेक्टर को दिया गया, जिसमें कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। इससे युवा व बेरोजगारों को छोटे उद्योग धंधे खोलने में काफी बल मिलेगा।  प्रधानमंत्री जी ने लोकल को बल देने के लिए 200 करोड रुपए तक के ग्लोबल टेंडर नहीं करने का प्रावधान किया है, जिससे देश के छोटे उद्योगों को टेंडर हासिल करने का मौका मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top