बागपत। विपुल जैन
अमीनगर सराय में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस गली, मोहल्ले से लेकर चौक-चौराहे तक पूरी तरह मुस्तैद है। यहां पर लॉक डाउन का पूरी सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
अमीनगर सराय चौकी प्रभारी शिव शंकर पूरी तरह मोर्चा संभाले हुए हैं और उनके द्वारा यहां पर हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उनके द्वारा लोगों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उनके द्वारा लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखने की बात कही जा रही है। युवा समाजसेवी मोहित अग्रवाल ने भी चौकी प्रभारी शिव शंकर के कार्यों की प्रशंसा की है। कहा कि उनके नेतृत्व में अमीनगर सराय में लॉक डाउन पूरी तरह सफल हो रहा है। मोहित अग्रवाल ने भी लोगों से कोरोना बीमारी को हराने के लिए शासन-प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है। कहा कि हमें सबको मिलकर कोरोना को हराना है और भारत को जिताना है। इसके लिए सभी को प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन करना चाहिए।
If you have any doubts, please let me know