बागपत। विपुल जैन
प्रसिद्ध युवा समाजसेवी सूर्यांश यादव रविवार को डौला इंटर कॉलेज पहुचे और उन्होंने नवनियुक्त प्रधानाचार्य नीरज कुमार से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने कॉलेज की भावी रूपरेखा पर भी चर्चा की।
इस दौरान सूर्यांश यादव ने कहा कि जैसे ही कॉलेज का नया सत्र आरंभ होगा, वैसे ही वह कॉलेज में एक निशुल्क पुस्तकालय आरंभ करायेंगे। इसमें विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए विभिन्न विषयों की लगभग 500 पुस्तकें उपलब्ध कराई जायगी। सूर्यांश यादव प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 21 इंटर कॉलेजों से जुड़े हुए हैं। जिनमें से 8 इंटर कॉलेजों में वह निशुल्क पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करा चुके है। इसके अलावा दो अन्य कॉलेजो में उनके प्रयास से निशुल्क खेलों की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। नीरज कुमार ने सूर्यांश यादव की इस घोषणा के लिए उनका धन्यवाद अदा किया और उम्मीद जताई कि कॉलेज को उनका सहयोग लगातार मिलता रहेगा।
If you have any doubts, please let me know