जलभराव की समस्या का कराया जाए स्थाई समाधान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
युवा भाजपा नेता राजा जैन ने नगर पालिका चेयरमैन को एक पत्र सौंपा और उनसे नगर के मेरठ रोड पर जगह- जगह हो रही जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की।
राजा जैन ने कहा कि चुनाव के वक्त तो नेता वोट लेने के लिए आ जाते हैं, लेकिन उसके बाद उनके द्वारा मुड़कर भी नहीं देखा जाता। कहा कि आज नगर के मेरठ रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली में बेतहाशा जलभराव हो रहा है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। यहां पर आने जाने तक की भी जगह नहीं बची है। इसके अलावा हनुमान धर्म कांटे वाली गली के बहार पूरी तरह यमुना बह रही है। जलभराव होने से यहां पर सड़क टूटने लगी है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन स्वामी तो यहां पर फिसलकर चोटिल तक हो चुके हैं, लेकिन किसी के कानों पर जू तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top