बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह गुर्जर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किए गए 20 लाख करोड रुपए के आर्थिक पैकेज की सराहना की है।
सूरजपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि इस पैकेज में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो विवरण प्रस्तुत किया है उसमें किसानों के लिए नये क्रेडिट कार्ड, प्रवासी मजदूरों के लिए मदद, बेघर लोगों के लिए तीन टाइम का खाना, पूरे देश में समान मजदूरी, महिलाओं को सभी सेक्टरों में काम, बिना कार्ड धारको को भी राशन, एक देश-एक राशन, लघु उद्यम पर जोर और वर्ष 2022 तक सभी को मकान देने की घोषणा की गई है। इससे यह सिद्ध हो गया है कि सरकार गांव, गरीब व वंचितों के लिए काम कर रही है। सरकार का यह कदम भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाया गया कदम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आर्थिक पैकेज के बाद निश्चित रूप से भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होगा।
If you have any doubts, please let me know