एंटी करप्शन मूवमेंट की दोघट इकाई का हुआ गठन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
दोघट नगर में एंटी करप्शन मूवमेंट के प्रदेश कार्यालय पर एंटी करप्शन के कार्यकर्ताओ की एक बैठक का आयोजन किया गया।
इसके अंतर्गत कार्यालय पर एंटी करप्शन व्यापार प्रकोष्ठ नगर दोघट की इकाई का गठन किया गया। एंटी करप्शन मूवमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी में
अध्यक्ष डॉ जितेंद्र दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण पवार, महामंत्री अशोक कुमार जैन व कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा को बनाया गया है।
व्यापार प्रकोष्ठ की इकाई के अध्यक्ष बनने के बाद डॉ जितेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सोपे हैं वह उनका भली-भांति पालन करेंगे और व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उनकी सभी जायज समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। संचालन मास्टर रणवीर सिंह पवार ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top