पीएम के राहत पैकेज से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ : अजय गोयल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा के बागपत मीडिया जिला संयोजक अजय गोयल ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की सराहना की है और इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। 
अजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो राहत पैकेज का निर्णय लिया है, यह देश की आजादी के बाद आपदा के समय लिया गया सबसे बड़ा फैसला है। इस राहत पैकेज में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी। इस पैकेज से छोटे- छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मध्यम उद्योग और आम आदमी को ऋण लेने और देने में सहूलियत होगी। कहा कि आज भारत दुनिया भर के देशों की तुलना में कोरोना वायरस से बेहतर तरीके से लड़ रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के समय इससे उभरने के लिए आत्मनिर्भर बनना ही भारत के लिए एकमात्र उपाये है। उन्होंने कहा कि हम सबको कोरोना आपदा से भी बचना है और आगे भी बढ़ना है। आज हम सबको मिलकर विदेशी वस्तुओं का त्याग करना चाहिए और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए। तभी जाकर हम सब लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top