विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
पर्यावरण जन चेतना समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज हूण ने लोगों से विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में भी कई ऐसे महान प्रतिभाशाली लोग मौजूद हैं जो अपने हुनर से हमें अच्छे-अच्छे प्रोडक्ट उपलब्ध करा सकते हैं। लेकिन हम विदेशों से आए हुए प्रोडक्ट  की ओर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। इससे हमारे देश को प्रतिवर्ष लाखों-करोड़ों रुपयों का नुकसान होता है। हमारे देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।विदेशी सामान उपयोग में लाने से हमारा देश बर्बाद होता है। हमारे देश का विकास रुक जाता है, क्योंकि देश के विकास के लिए देश की आर्थिक स्थिति का मजबूत होना जरूरी है। इसलिए हम सभी को स्वदेशी वस्तुएं ही अपनानी चाहिए, जिससे हमारा देश मजबूत होगा।स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ यदि हम इस बात को नहीं समझे तो हम आने वाले समय में दूसरे देश के गुलाम की तरह हो जाएंगे। फिर हमें विदेश की वस्तु ही पसंद आएंगी और हमारा देश गरीब होता जाएगा।यदि हमें हमारे देश को अमीर बनाना है तो हमें हमारे देश में बने हुए सामानों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top