शहादत दिवस पर स्व हरीशचंद अग्रवाल को किया याद । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यापारी हितों के लिए पुलिस की लाठी और गोलियों के शिकार हुए स्व हरीश चंद्र अग्रवाल लखनऊ की शहादत दिवस पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि शहीद हमारे लिए प्रेरणा पुंज का काम करते रहेंगे। हरीशचंद अग्रवाल ने अपने परिवार की परवाह न करते हुए व्यापारियों के हितों के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला संरक्षक प्रदीप ठाकुर, रोहताश गुप्ता पूर्व चेयरमैन बागपत, ईश्वर गोयल पूर्व चेयरमैन बडौत ,जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता बडौत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार जैन बडौत ,ईश्वर अग्रवाल कोषाध्यक्ष अमीनगर सराय, युवा जिला अध्यक्ष संजय गर्ग, पवन गोयल जिला युवा महामंत्री अमीनगर सराय, राकेश बंसल अध्यक्ष अमीनगर सराय, प्रमोद जैन अध्यक्ष छपरोली, राकेश जैन अध्यक्ष दोघट, विनोद गुप्ता महामंत्री दोघट, सुरेंद्र वर्मा अध्यक्ष बागपत, अनिल गोयल ,अशोक सिंघल, श्रेयांश जैन, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल अग्रवाल मंडी, चांदराम गुप्ता सरूरपुर, जमीरुद्दीन अब्बासी बड़ौत, बलराम जिंदल, राजेंद्र गुप्ता खेकड़ा, कंवर सैन जैन व राजेंद्र शास्त्री छपरोली ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top