बागपत। विपुल जैन
रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव ओमवीर ढाका ने बताया कि आगामी 29 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि गांव-गांव में मनाई जाएगी।
किसान, मजदूरों एवं अल्पसंख्यको के मसीहा चौधरी साहब को याद किया जाएगा। कहा कि आज देश का करोड़ों प्रवासी मजदूर सड़कों पर तपती धूप में भूखा, प्यासा पैदल अपने गांव की तरफ दौड़ रहा है, लेकिन सरकार को देश के निर्माता किसान, मजदूर की कोई फिक्र नहीं है। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करता है कि वह किसान व मजदूरों की समस्या का समाधान करें। यही चौधरी साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बताया कि राष्ट्रीय लोकदल अपने नेता चौधरी अजीत सिंह एवं जयंत चौधरी के दिशा-निर्देश पर किसानों की एवं सड़क पर भटकते मजदूरों की हर संभव सहायता करेगा।
If you have any doubts, please let me know