गौरीपुर निवाड़ा गांव में हुआ अल्वी समाज का अभिनन्दन समारोह । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
गौरीपुर निवाड़ा में एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया, इसमें समाज सेवी हाजी निजात खान द्वारा कोविड 19 में समाज के गरीब, निर्धन व बेसहारा लोगों के लिए किये गये कार्यों को देखते हुए उनका अभिनन्दन कियाा गया।
अल्वी समाज के लोगों ने उन्हें फूल माला व पगड़ी पहनाई तथा ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौंसला बढ़ाया। समाज के लोगों ने कहा कि वास्तव में हाजी निजात खान ने इंसानियत का फर्ज अदा किया है। उन्होंने समाज के हर गरीब, निर्धन व बेसहारा लोगों को राशन-पानी देकर उनकी मदद की। साथ ही तबलीगी जमातियों के लिए अपने फार्म हाउस को कोरेन्टाइन सेंटर बनाया और उन्हें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी। सभी को उनके कार्यों से पे्ररणा लेनी चाहिए। वही हाजी निजात खान ने कहा कि अल्वी समाज के लोगों ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसे वह कभी नहीं भूला पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top