बागपत। विपुल जैन
बागपत कोतवाली में कोतवाल अरविंद कुमार ने व्यपारियो के साथ बैठक की। इसमें नगर का बाजार रोस्टर के अनुसार लेफ्ट एवं राइट के आधार पर खोलने पर सहमति बनी।
बताया कि सभी दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोस्टर के अनुसार खोली जायगी। साथ ही कोई भी दुकानदार शटर के बाहर सामान नही निकालेगा। दुकान पर कर्मचारी व दुकानदार को मुंह पर मास्क, हाथो में गलब्स व दुकान के बाहर पेंट से गोले बनाने अनिवार्य होंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके जिम्मेदार दुकानदार स्वयं होंगे।
साथ ही दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी सेनेटाइज कराया जाएगा। यही नियम सभी होलसेल व फुटकर विक्रेताओ पर भी लागू रहेगा। सभी उपस्थित व्यापारियो ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का अस्वासन दिया। साथ ही कोतवाल अरविंद कुमार ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करने की बात कही। बैठक में नन्दलाल डोगरा,सुरेन्द्र वर्मा,संजय रुहेला,राजीव गुप्ता,उदय चौहान,राजू सेठी,प्रेम गुलयानी,मुन्ना गोयल,दीपक सिंधी,महबूब बेग,प्रमोद कश्यप, हीरा प्रजापति,सुनील खुराना,लवी ,ऋषभ,सुरेन्द्र गोयल,बॉबी,राजेश गुलयानी आदि अनेको व्यापारी मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know