बागपत। विपुल जैन
रालोद के पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने प्रदेश सरकार से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय सभी लोगों के बिजली के बिल माफ करने की मांग पूरी जोर-शोर के साथ उठाई।
उन्होंने कहा कि महामारी को लेकर दो महीने से ऊपर का लॉक डाउन हो चुका है। ऐसे में चाहे किसान हो, व्यापारी हो, छात्र हो, मजदूर हो या सामान्य कोई भी निवासी हो, सभी आर्थिक परेशानी के दौर से गुजर रहे है। प्रधानमंत्री के आर्थिक पैकेज में
पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिल माफ करने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कम से कम तीन माह का उत्तर प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ता चाहे वो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हो, कस्बे में रहने वाले हो, शहरी क्षेत्र में रहने वाले हो, नगरिये क्षेत्र के हो या फिर महानगर क्षेत्र के हो, सभी के बिजली बिल शत- प्रतिशत माफ करने चाहिए। कहा कि लॉक डाउन के समय में किसानों की उपज का अधिकतर भाग बाजार ना जाने की वजह से बर्बाद हो गया है। उसको वह खेत में ही जुताई करने अथवा फेंकने की स्थिति में है, इसलिए किसानों व मजदूरों का नलकूप और घरेलू विद्युत बिल भी माफ होना चाहिए।
If you have any doubts, please let me know