हज सोसाइटी के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बड़ौत नगर के गुराना रोड़ पर स्थित मौलाना आरिफ उल हक ईमाम मरकजी मस्जिद ने अपने आवास पर लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओ के पदाधिकारियों को कारोना वारियर्स अवार्ड ट्रॉफी व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। 
इस दौरान मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की मदद करना और समाजसेवा करना सबसे अच्छा काम है। इसी को देखते हुए जनपद में जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश महासचिव इसरार खान गुड्डु ने बताया कि सोसाइटी द्वारा लॉकडाउन के दौरान और उससे पहले जरूरतमंदों को रसोई का राशन, फल सब्ज़ी वितरण, कम्युनिटी किचन व मास्क, सेनेटाइजर, बड़ौत थाने में दी खुद से बनाई  सेनेटाइजर मशीन, डाक्टरो व पुलिस की टीम को सम्मानित, मेडिकल केम्प, पर्यावरण, पौधा रोपण, रक्तदान, शिक्षा एवं प्रतिभा सम्मान आदि कार्यो का आयोजन किया जाता रहा है और यह आगे भी चलता रहा है। इसी को देखते हुए आज हमे कोरोना वारियर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोलाना रियाज़ अहमद सोसाइटी हज ट्रेनर, मण्डलअध्य्क्ष साजिद मलिक, जिलाध्यक्ष एडवोकेट रिज़वान मलिक, डायरेक्टर आरिफ मलिक, मंडलअध्यक्ष यूथ फ़हीम अहमद,जिलाध्यक्ष यूथ शोबी मलिक, डॉ शालीन, मो० सादिक़, रक्तदान ग्रुप से मुकीम मलिक, नदीम अहमद, गुलज़ार अहमद आदि सम्मानित किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top